बेटा चाय लेकर पहुंचा तो पिता फंदे पर झूल रहे थे

इंदौर. द्वारकापुरी के विदुर नगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटा सुबह चाय लेकर पहुंचा तो पिता फंदे पर लटक रहे थे। मृतक रात में बहन के यहां पर शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। उसने यह कदम क्यों उठाया परिजन भी इससे अनजान हैं।


मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम 38 वर्षीय जितेंद्र पिता राजाराम चौधरी है। वह पत्नी, बेटे और मां के साथ किराए का मकान लेकर विदुर नगर में रहा रहा था। क्षेत्र में ही उसका मकान बन रहा है। वह रात में यहीं रहकर सामान की रखवाली करता था। शुक्रवार सुबह बेटा चाय लेकर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोल बेटा भीतर पहुंचा। यहां पिता फंदे पर लटक रहे थे।


मृतक के जीजा ने बताया कि गुरुवार को मेरे बेटे की शादी थी। देर रात तक हम सब उसी में लगे हुए थे। शादी के समय तो वह काफी खुश था। वह फ्लोरिंग का काम करता है। घर पर पत्नी, बच्चा और वही था। पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी अनबन हो जाया करती थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई बड़ा विवाद हुआ हो। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला