महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट, मंडल उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

उज्जैन. भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन पर उज्जैन के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान को अपशब्द कहते हुए धमकाने का आरोप है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। मंडल उपाध्यक्ष ने जोशी से खुद को जान का खतरा बताते हुए आईजी राकेश गुप्ता से कार्रवाई की मांग की थी।


भैरवगढ़ के धनड़ा भल्ला गांव निवासी लाखन सिंह चौहान ने 10 फरवरी को आईजी, एसएसपी समेत अजाक थाने में शिकायत की थी। कहा था कि श्रेष्ठा जोशी ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए उन्हें अपमानित किया व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को आडियो रिकाॅर्डिंग भी दी थी।


अजाक डीएसपी ज्योति भार्गव ने बताया आडियो रिकाॅर्डिंग समेत मोबाइल काॅल डिटेल की जांच कराई। इसमें पाया कि भाजपा महिला नेता श्रेष्ठा के खिलाफ की गई शिकायत सही है। उनके खिलाफ अपशब्द कहने व धमकाने का केस दर्ज किया है। अब पुलिस श्रेष्ठा को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला