Lockdown : सेंधवा के पास महाराष्ट्र सीमा हुई सील, हजारों लोग फंसे

सेंधवा। शहर से 16 किलोमीटर दूर मुंबई-आगरा राजमार्ग पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा को प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया है। जिसके कारण अब महाराष्ट्र की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों सहित दुपहिया वाहनों को भी मध्य प्रदेश की सीमा में नहीं आने दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। महाराष्ट्र सीमा सील किए जाने के कारण हजारों लोग सीमा पर फस गए हैं। इनमे से कई लोग 300 से 1000 किलोमीटर की यात्रा कर यहां पहुंचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की सीमा सील किए जाने से निराश दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व तक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर बिना रोक-टोक के छोटे बड़े और दुपहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा था।


वहीं सीमा पर महाराष्ट्र की ओर से आने वालों की कोई जांच भी नहीं की जा रही थी। जिसको लेकर खबरें प्रकाश में आई थी। जिसके बाद प्रदेशभर की सीमाओं को सील किए जाने के आदेश जारी हुए थे। जिसको लेकर सोमवार शाम को सेंधवा से 16 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा को भी सील कर दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला