राहत : भोपाल में 77 साल की पुनिया बाई ने कोरोना को मात और डाॅक्टर्स आशीर्वाद दिया, बोलीं- हौसला रखकर हराया बीमारी को


  • चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 31 मरीज, बढ़ती उम्र के साथ कोरोना को हराकर पुनिया बाई बनी मिसाल

  • आज डिस्चार्ज होने वालों में 15 मरीज जहांगीराबाद और 8 मंगलवारा की कुम्हार गली के रहने वाले हैं


भोपाल. बड़ी उम्र और उससे भी बड़ा हौसला। 77 साल की पुनिया बाई ने कोरोना को मात दे दी। शुक्रवार को वे चिरायु अस्पताल से सभी को आशीर्वाद और अपने इलाज के लिए धन्यवाद देते हुए घर जाने के लिए निकलीं। पुनिया बाई कहती हैं कि कोरोना को हौसला रखकर हराया जा सकता है। उनके साथ 30 अन्य लोग भी डिस्चार्ज हुए। इन सभी व्यक्तियों ने शासन-प्रशासन और डॉक्टर्स मेडिकल स्टाफ को अच्छी व्यवस्था और इलाज के लिए धन्यवाद दिया। भोपाल में अब तक संक्रमित पाए गए कुल 911 व्यक्तियों में से 580 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।


कोरोना संक्रमण को एक बुजुर्ग दंपती ने भी हराया। वशिष्ठ राय और भगवती बाई ने डॉक्टर्स और नर्सों को सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अपनी बुआ जयश्री सिन्हा के साथ घर लौटते हुए जहांगीराबाद निवासी हर्ष सिन्हा ने अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ काे धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यहां इलाज के साथ सभी का मनोबल बढ़ाया गया। हर शंका का समाधान किया गया। अच्छे इलाज और समर्पण भाव से सेवा के कारण ही आज वे स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।


आज ये हुए डिस्चार्ज


चिरायु अस्पताल से आज डिस्चार्ज हुए 15 मरीज जहांगीराबाद और 8 मंगलवारा की कुम्हार गली के रहने वाले हैं। 31 व्यक्तियों में पुनिया बाई, शहनवाज मोहम्मद, अनीस, संजय जैन, पायल प्रजापति, निर्मला चौरसिया, मनीष चौरसिया, भगवती प्रजापति मोनू कौशल, हर्ष सिन्हा, जयश्री सिन्हा, विट्ठल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राशिद कुरैशी, शमीम अंसारी रोशनी अंसारी, सुल्ताना अंसारी, डॉक्टर प्रतीक मिश्रा, विमल कुशवाहा, अनुष्का, आयुष, दीपक साहू, अर्चना श्रीवास, चंद्र ठाकुर श्रीवास, कृष्णा बिहारी शुक्ला, संदीप शुक्ला, राहुल यादव, परवीन, भगवती देवी, वशिष्ट राय और राजेश गुरियानी हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला