पूर्व सीएम कमलनाथ उतरे दिग्विजय के बचाव में, बोले- ये कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है

भोपाल. मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के पहले सियासी घमासान थम नहीं रहा है। पहले मुख्यमंत्री का ऑडियो और इस बार एक कूटरचित वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। 


इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिग्विजय के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है, कोई वीडियो एडिटेड है तो कार्रवाई उसे बनाने वाले के खिलाफ होनी चाहिए। भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्रवाई कर विद्वेष और दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है। सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन भाजपा प्रदेश में एक गलत परंपरा को जन्म दे रही है।


कमलनाथ का ट्वीट-


Office Of Kamal Nath



@OfficeOfKNath


 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूँ।


भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओ पर दमनकारी कार्यवाही कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है।


1/3


 


1,447


11:25 am - 15 जून 2020


जयवर्धन ने कहा- शराब नीति को चरितार्थ करता वीडियो क्या आया, सांसें फूल गईं 


पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कहा- शराब नीति को चरितार्थ करता वीडियो क्या आया, अफवाह उत्पादन करने वालों की सांसें फूल गईं। क्या कहा, क्या नहीं कहा, इससे क्या फर्क पड़ता है। जो शिक्षक और महिलाओं से शराब बिकवा रहे हैं, उनकी सोच वैसी ही होगी।


 


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला