भोपाल में हनी ट्रैप : हमीदिया के पूर्व अधीक्षक फंसे, डॉक्टर का कहना - ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए मांगे


  • डॉक्टर ने ही रविवार रात क्राइम ब्रांच से 50 लाख रुपए मांगे जाने की शिकायत की थी

  • क्राइम ब्रांच ने 2 लड़कियों समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया, दो अब तक गिरफ्तार


भोपाल। राजधानी भोपाल में हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी हनी ट्रैप मामले में फंस गए हैं। उन पर एक लड़की ने क्लीनिक बुलाकर छेड़छाड़ करने की शिकायत की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले रविवार शाम डॉ. मरावी ने भी पुलिस से 50 लाख रुपए को लेकर ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत की थी। मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 लड़कियों समेत 5 लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया था।


फिलहाल, पुलिस ने मरावी की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। डॉक्टर मरावी ने saptgrah.page से बातचीत में बताया कि उन्होंने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। खुद पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने फोन काट दिया।


पुलिस ने कहा- प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहे थे


क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह पूरा मामला एक स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। इसमें कुछ लोग मीडिया के नाम पर एक लड़की के जरिए डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। यह पूरी टीम मीडिया चैनल का सहारा लेकर ब्लैकमेलिंग कर रही थी।


हनीट्रैप में फंसाने के नाम पर 50 लाख मांगे जाने की शिकायत की थी


डॉक्टर मरावी ने रविवार को पुलिस को बताया था कि आरोपी उन्हें फंसाने से बचाने के नाम पर 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने इसी आधार पर सोमवार सुबह तीन युवकों और दो लड़कियों को आरोपी बनाया। आरोपियों ने भी ब्लैकमेल करने की बात कबूल कर ली। उनकी पहचान बनालाल, अवधेश और तपन के रूप में हुई है। इसमें से बनालाल और अवधेश की गिरफ्तारी हो चुकी है।


लड़की बोली- डॉक्टर ने खाने के लिए बुलाया, फिर छेड़छाड़ की


इधर, आरोपियों की साथी लड़की ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें खुद फोन करके घर पर खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्होंने उससे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने लड़की और डॉक्टर के बीच बातचीत के ऑडियो को आधार बनाकर मरावी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द दीपक मरावी की भी गिरफ्तारी की जाएगी।


डॉ. मरावी का ईदगाह हिल्स में है क्लीनिक


मरावी का क्लीनिक ईदगाह हिल्स में है। यहीं पर उन्होंने लड़की को खाने पर अकेले बुलाया था। यहां स्टिंग करने वाली टीम के पहुंचने के बाद 50 लाख रुपए का सौदा करना बताया जा रहा है। इसके बाद सभी मरावी को कार से लेकर उनके घर अवधपुरी भी पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटे तक रहे। हालांकि, स्टिंग का पूरा ड्रामा क्लीनिक में ही हुआ।


रिपोर्टर बनी लड़की का तर्क- अवॉर्ड के लिए ऐसा किया


मामले में रिपोर्टर बनी लड़की ने पुलिस को बताया कि उन्हें बनालाल और अवधेश ने पत्रकारिता का अवॉर्ड और वेतन बढ़ाने की बात कहकर इसके लिए तैयार किया था। 12 अगस्त को वह उनके कहने पर डॉक्टर दीपक मरावी से मिली। उसने बताया कि हाथ में गिरने के कारण चोट लग गई है। मरावी को दिखाने के बाद उनका नंबर ले लिया। बाद में बात हुई और फिर मैं उनके क्लीनिक पर शनिवार शाम मिलने पहुंची। बनालाल और अवधेश ने बताया था कि उसे कुछ नहीं होगा। डॉक्टर मरावी कई लड़कियों और नर्स के साथ इस तरह से छेड़छाड़ कर चुके हैं। इसका खुलासा कर हम उनकी करतूतें उजागर करेंगे। इससे हमारे चैनल और खासतौर पर तुम्हारा नाम होगा। इसी के कारण मैंने यह किया।


भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित क्लीनिक में लड़की के घुसने के कुछ देर बाद उसकी पूरी टीम कैमरे लेकरअंदर आ गई थी।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला