MP : ग्वालियर में फिर धारा 144 लागू, राजनीतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी


  • कमल नाथ का मेगा शो स्थगित -भाजपा ने भी चुनावी बैठकें टालीं


ग्वालियर । देश-प्रदेश के साथ ग्वालियर अंचल में भी कोरोना मीटर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। अंचल में रोजाना 2-3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो रही है, जबकि नेताओं को वोटों की चिंता सता रही है। भाजपा-कांग्रेस में चुनावी कार्यक्रमों की होड़ लगी है। इससे अंचल में कोरोना की विस्फोटक स्थिति बन चुकी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन को एक बार फिर रैली, सभाओं व प्रदर्शनों को धारा 144 के तहत प्रतिबंधित करना पड़ा है। जिला प्रशासन के इस आदेश के बाद कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के मेगा शो का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।


भाजपा भी नेताओं की आगामी चुनावी बैठकों पर ब्रेक लगाने के लिए मजबूर हुई है। खास बात यह है कि बढ़ते राजनीतिक आयोजनों के बाद नेता भी तेजी से संक्रमण का शिकार हुए हैं। कई नेता संक्रमण के शिकार : जिले में कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष संक्रमित हो चुके हैं। जबकि भाजपा में संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मंत्री नारायण सिंह भी संक्रमण के शिकार बन चुके हैं।


सियासी आयोजनों से बढ़े मरीज


22 से 24 अगस्त तक जिले में तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष रूप से मौजूद रहे थे। आयोजन में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाया गया था। कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए चार हजार से अधिक लोगों के साथ प्रदर्शन भी किया था।


इनका कहना है


उपचुनाव के कारण नेताओं के दौरे मजबूरी हो गए थे। अब चुनाव नवंबर में होने के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियों पर विराम लगाया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।


-डॉ देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस ग्वालियर


भाजपा पहले से कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शारीरिक दूरी व मास्क लगवाने का ध्यान रख रही है। संक्रमण बढ़ने से संगठन से जुड़े लोगों के दौरे कुछ समय के लिए स्थगित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी धारा-144 लागू कर दी है।


-कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष भाजपा, ग्वालियर



Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला