MP : उप चुनाव घमासान - जब कमलनाथ ने लगा दी मंच से छलांग...!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चरम पर पहुंच गए हैं। वहीं, मीडिया की सुर्खियों में बने रहने नेता अजब-गजब काम भी कर रहे हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी यह किया। खुद को जवान बताते हुए उन्होंने चुनावी सभा के दौरान मंच से छलांग लगा दी।"


सागर,( मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। वहीं, मीडिया की सुर्खियों में बने रहने नेता अजब-गजब काम भी कर रहे हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी यह किया। खुद को जवान बताते हुए उन्होंने चुनावी सभा के दौरान मंच से छलांग लगा दी। बता दें कि इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 


अभी तो मैं जवान हूं


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुरखी के जैसीनगर में सोमवार को चुनावी सभा संबोधित करने गए थे। यहां भाषण देते हुए उन्हें अपनी जवानी याद आ गई। कमलनाथ ने माइक छोड़कर मंच से नीचे छलांग लगा दी। यह देखकर मंच पर मौजूद दूसरे नेता और उनके सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कमलनाथ के कूदते ही उनके सुरक्षाकर्मी भी कूद पड़े और उन्हें संभाला। इसके बाद कमलनाथ बोले कि वे 35 साल पहले जैसीनगर आए थे। तब भी वे जवान थे और अब भी हैं। इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मंच पर जनता के सामने घुटने टेकने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि शिवराज एक्टिंग में बड़े माहिर हैं। अगर वे मुंबई चले जाएं, तो सलमान, शाहरुख भी शरमा जाएं।मंच से छलांग लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला