भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का देवलोकगमन,आज शाम 4 बजे भोपाल में होगा अंतिम संस्कार


  • सीएम शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट पर कैलाश सारंग की पार्थिव देह को कंधा दिया

  • दोपहर 2.30 बजे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होंगे अंतिम दर्शन


भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से भोपाल लाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनकी पार्थिव देह 74 बंगले स्थित उनके निवास पर पहुंच गई है। दोपहर 2.30 बजे कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।


इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था।


पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।


ऐसे रहेगा कार्यक्रम- कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे विश्वास सारंग के मुताबिक-


दोपहर दो बजे उनके निज निवास सी-12 74 बंगले पर दोपहर बाद 2 बजे भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान।


2.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय आगमन और अंतिम दर्शन।


3.30 बजे भाजपा कार्यालय से विश्राम घाट के लिए प्रस्थान।


4.00 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


 


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला