मनावर विधानसभा क्षेत्र में बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

बाकानेर (सैयद रिजवान अली) । मनावर विधानसभा ग्राम करौली जयस टीम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की145वी जयंती को बड़े धूमधाम से मनाते हुए। ग्राम करौली से रैली प्रारंभ करने से पहलेआदिवासी जननायक टंट्या भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली को प्रारंभ किया गया। जिसमें आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जयस युवा साथियों द्वारा मनावर क्षेत्र के गांव गांव में रैली के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा ने जो नारा दिया था। अबुआ दिशु अबुआ राज के नारे को बुलंद करते हुए गांव-गांव में गूंज उठा जय बिरसा जय बिरसा


इसके पश्चात मनावर में गांधीजी पर माल्यार्पण करते हुए। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर माल्यार्पण करते हुए गांव गांव में भ्रमण करते हुए बाकानेर जयस टीम द्वारा रैली का स्वागत किया गया। इसके पश्चात ग्राम ठनगांव में अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए टवलाई से भ्रमण करती हुवे ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग क्षेत्र के जयस युवा व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से लुन्हेरा बुजुर्ग पंचायत और जयस युवाओं द्वारा रैली का स्वागत भी भव्य किया गया इसके पश्चात लुन्हेरा बुजुर्ग पंचायत मैं टंट्या भील की मूर्ति स्थल पहुंच कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात गांव में भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत रालामंडल मैं सरपंच महोदय चाय नाश्ते की व्यवस्था व रालामंडल जयस टीम द्वारा रैली का स्वागत किया गया।


इसके पश्चात रालामंडल जयस टीम ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए वहां से गांव गांव में भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत कछादड मैं जयस युवाओं द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात गांव गांव में भ्रमण करते हुए ग्राम बेचकुवां व ग्राम उखल्दा से उमरबन पहुंची उमरबन में डीजे के साथ बड़े धूमधाम से उमरबन में रैलीभ्रमण करते हुए सोफ मंडी उमरबन में भगवान बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।


इस भव्य रैली लालसिंग बर्मन प्रदेश की अध्यक्षता में ( संयोजक)  कैलाश राणा , रुमाल पटेल , कैलाश कनेल ( फौजी), सुखदेव सोलंकी 


रैली प्रभारी:- रमेश सोलंकी , गजेन्द्र भँवर, कैलाश डोडवे , सरदार बघेल , प्रदीप वास्केल , देवा भाई आदि।


रैली के व्यवस्था कर्ता: - सुनील भवेल, जगदीश बुंदेला, अजय अखाड़े, रामू डोडवे, मदन रावत जी, सोहन रावत,देव बुंदेला,राजेन्द्र ईसके और इस रैली को सफल बनाने वाले समस्त साथियों कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता को व स्थानीय जयस सामाजिक कार्यकर्ताओं को व अधिकारी कर्मचारी संगठन को इस महारैली को सफल बनाने वाले सम्मानीय साथियों को तहे दिल से बहुत बहुत धन्यवाद आभार शुक्रिया।इस महारैली का समापन उमरबन ब्लॉक में किया गया है।


रैली का आभार अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला