MP कांग्रेस का आरोप: देश में पहली बार - विधानसभा जाने से रोका जा रहा विधायकों को

  •  मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों के समर्थन और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 28 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन
वर्मा व पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव 

(राजनीतिक संवाददाता) 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों के समर्थन और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 28 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें सभी विधायक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार ने विधानसभा के पांच किलोमीटर के दायरे में ट्रैक्टर सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार कितने ही प्रतिबंध लगा ले, हमें नहीं रोक पाएगी। किसानों के समर्थन में कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी और खेती को बर्बाद करने वाले हैं। इससे सिर्फ और सिर्फ व्यापारियों और बड़े उद्योगपतियों को फायदा होगा। किसान आंदोलन में अब तक 31 किसानों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। मध्य प्रदेश सरकार को जो करना हो वह कर ले। यह देश में पहली बार कहीं हो रहा है जब विधायकों को विधानसभा जाने से रोका जा रहा है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देश के किस कानून में लिखा है कि विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा नहीं जा सकता है। सरकार विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर जवाब नहीं देना चाहती है इसलिए सत्र को ही सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस षड्यंत्र का विरोध करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला