शर्मनाक : राजधानी में 16 साल की लड़की से रेप


  • प्रेमी के जेल जाने के बाद उसका साथी ब्लैकमेल करने लगा था; घर देरी से पहुंचने पर पता चला

✍️ क्राइम रिपोर्टर

 भोपाल। राजधानी में नाबालिग समेत दो लोग करीब दो साल से 16 साल की लड़की से दुष्कर्म कर रहे थे। प्रेमी के जेल जाने के बाद उसका साथी भी लड़की ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के देरी से घर पहुंचने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब जाकर मामले का पता चल पाया।

अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार रात थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट करने आई। उसने बताया, वह एक लड़के से प्यार करती है। उसका प्रेमी भी नाबालिग है। करीब दो साल पहले वह मंदिर गई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी उसे बहाने से एक घर ले गया। यहां उसने जबरन उससे ज्यादती की। वह चुप रहीं, लेकिन इस बीच उसका प्रेमी चोरी के मामले में जेल चला गया।

इस बीच उसके प्रेमी का दोस्त छोटू लगड़ा उसे परेशान करने लगा। लड़की ने आरोप लगाए कि छोटू ने ब्लेकमेलिंग करना शुरू कर दिया। उसने कहा, उसे पता है, तुम्हारे और तुम्हारे प्रेमी के बीच क्या है। तुम मेरे साथ भी वैसे ही संबंध बनाओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगा। बदनामी के डर के कारण वह चुप रही। इस बीच छोटू ने भी उससे ज्यादती शुरू कर दी।

प्रेमी के जेल से छूटते ही मामला बिगड़ा

इधर, आरोपी प्रेमी जेल से छूटकर बाहर आया, तो उसे छोटू और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध होने का पता चला। इससे नाराज होकर उसने परिचितों में उसकी बदनामी कर दी। इधर, घर देर से पहुंची लड़की से जब घर वालों ने पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला