BHOPAL : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजस्व मंत्री के निवास पर बिराजे गणपति

आकाश सिंह ने विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान के
साथ ही कोरोना महामारी को दूर करने की कामना की।

भोपाल।
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सभी अपने घरों पर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। नेता और मंत्रियों के घर पर भी गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। गणेश उत्सव के मौके पर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब कोविड-अनुकूल व्‍यवहार करते हुए यह त्‍योहार मनाएं। 

मंत्रों से गुंजायमान हो उठा वातावरण 

प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के 74 बंगला स्थित निवास घर पर उनके पुत्र एवं युवा नेता आकाश सिंह ने स्टॉफ के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को विराजित किया है। शुक्रवार की शाम मंत्री निवास पर वैदिक मंत्रोच्चार और गणेश अथर्वशीर्ष के मंत्रों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। गणपति बप्पा के जयकारे के साथ ही प्रथम पूज्य घर में विराजे। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि आज गणेश चुतर्थी है। आज गणेश जी हमारे घर पधारे हैं। हर कार्य को आरंभ करने से पहले गणेश जी की पूजा करते हैं। आप सभी अपने बच्चों को गणेश चतुर्थी के बारे में बताएं। श्री राजपूत ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश लड़ाई लड़ रहा है, जिसे हमें एकजुट होकर हराना है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। आकाश ने विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान के साथ ही कोरोना महामारी को दूर करने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला