वरिष्ठ पत्रकार अमृता सिंह ने कहा - आर्थिक संबल से जरूरी है वैचारिक हिम्मत देना


  • समाज में फैली सियासत से बिगड़ रहे हालात : डॉ. राम पुनियानी

भोपाल। आर्थिक रूप से किसी को संबल प्रदान करना बहुत आसान हो सकता है, उसके लिए कई लोग और संस्थाएं काम कर रही हैं। लेकिन किसी को वैचारिक हिम्मत देना मुश्किल भी है और लंबी प्रक्रिया भी है। इसके लिए शुरू हुए प्रयासों की प्रशंसा की जाना चाहिए।

 अमृता सिंह ने क्या कहा- यहां 👇 देखिए वीडियो 


वरिष्ठ पत्रकार अमृता सिंह ने ये बात शुक्रवार को सद्भावना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम आयोजक उवैस अरब ने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक प्रयास शुरू किया गया है। जिसके तहत कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम पुनियानी ने इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली सियासत से हालात बिगड़ रहे हैं। राजनीति इतिहास से लेकर मौजूदा तथ्यों तक को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करती है, जिससे हालात असामान्य और असहज बन रही है। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

डॉ राम ने क्या कहा - यहां 👇 देखिए वीडियो 


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला