बाल अधिकारों की खातिर : बेहतर लेखन वाले होंगे सम्मानित, विकास संवाद ने की अवार्ड की घोषणा


भोपाल।
सामाजिक सरोकारों और बाल अधिकारों पर लंबे समय से काम कर रही संस्था विकास संवाद ने बाल अधिकारों पर लेखन के लिए चार अवार्ड की घोषणा की है। बाल अधिकारों पर वर्ष 2021 के दौरान लिखी गई सामग्री पर यह पुरस्कार दिए जाएंगे। 

बाल अधिकार एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मसला है। भारत संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार समझौते का एक प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता है, इसके तहत भारत को देश के बच्चों को बाल अधिकारों को सुनिश्चित करना है। पिछले तीस सालों में देश में बच्चों की स्थिति सुधरी है, इसमें मीडिया की भी प्रमुख भूमिका है। विकास संवाद के सचिन कुमार जैन ने बताया कि हर बच्चे को उसका अधिकार मिले, इसमें मीडिया की एक प्रभावी भूमिका है, इस भूमिका के प्रोत्साहन के नजरिए से यह अवार्ड शुरू किए गए हैं। 

अवार्ड के संयोजक राकेश मालवीय ने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान बाल अधिकारों से जुड़े किसी भी पक्ष से संबंधित सामग्री 15 जनवरी तक भेजी जा सकती है। पुरस्कारों का चयन वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञों की एक चयन समिति करेगी। इस चयन समिति में वरिष्ठ संपादक चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, राजेश बादल, श्रावणी सरकार और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि के कुलपति केजी सुरेश शामिल हैं। हर अवार्ड के तहत 25 हजार रुपए की राशि, ट्राफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अधिक जानकारी विकास संवाद की वेबसाइट (www.vssmp.org) से ली जा सकती है। 

गोरतलब है कि विकास संवाद इससे पहले 14 साल से सामाजिक सरोकारों के विषयों पर मीडिया फैलोशिप प्रदान कर रहा है। संस्था सामाजिक सरोकारों पर पिछले बीस सालों से निरंतर शोध, अध्ययन और जमीनी काम कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला