नाराज अल्पसंख्यक नेता : अपनी ही पार्टी में बेगाने हो गए मुस्लिम भाजपाई


भोपाल।
करीब डेढ़ साल पहले वजूद में आई भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी विवादों और नाराजगी का गढ़ बनता जा रहा है। लंबे समय तक गठन को तरसती रही इस कार्यकारिणी में हुई नियुक्तियों में कई पुराने मुस्लिम नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। भाजपा सरकार में मंत्री दर्जा रखने वाले इन पुराने मुस्लिम भाजपाइयों की अनदेखी आने वाले चुनावों में पार्टी की उस मंशा को झटका दे सकती है, जिसकी बैसाखी से भाजपा मुस्लिम वोटर्स के करीब जाना चाहती है।

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने अपनी नियुक्ति के करीब डेढ़ साल बाद कार्यकारिणी को आकार देना शुरू किया है। अपनी जंबो कार्यकारिणी में रफत ने आमंत्रित सदस्यों और प्रदेश कार्य समिति का ऐलान किया है। इस सूची में अल्पसंख्यक मोर्चा की आपसी फूट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल की पसंद की इस सूची में जहां कई भूले बिसरे चेहरों को शामिल किया गया है, वहीं कई ऐसे नाम दरकिनार कर दिए गए हैं, जो भाजपा सरकार में ही विभिन्न विभागों के अध्यक्ष रहे हैं और उनके पास केबिनेट से लेकर राज्य मंत्री तक का दर्जा रहा है। रफत की इस कार्यकारिणी को लेकर मुस्लिम भाजपाइयों में नाराजगी है। इस स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और संगठन को अवगत कराने के लिए उपेक्षित मुस्लिम भाजपाइयों की जमात एक जाजम पर आने लगी है।


जो हुए उपेक्षित

अल्पसंख्यक मोर्चा अधक्ष द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में शौकत मोहम्मद खान (पूर्व अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शेख हिदायत उल्लाह (पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), हाजी इनायत हुसैन (पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी), नियाज मोहम्मद (पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग) के नाम नहीं हैं। 

इनको मिली जगह

तनवीर अहमद (पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया), कमाल भाई (पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), सलीम कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी), डॉ. सनवर पटेल (पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा),

एसके मुद्दीन, इमादउद्दीन और राशिद खान (पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड), जाफर बेग (पूर्व उपाध्यक्ष उर्दू अकादमी), अब्दुल कय्यूम आगा और मतीन शेख (पूर्व सदस्य हज कमेटी) को आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है।

मियां बीवी दोनों शामिल

रफत वारसी की टीम में शामिल सदस्यों को लेकर कई विसंगतियां भी सामने आने लगी हैं। कार्यकारिणी की प्रदेश कार्य समिति में ग्वालियर से इरफान बेग और तबस्सुम बेग को शामिल किया गया है। ये दोनों पति पत्नी हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला