प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगेःप्रह्लाद पटेल


छिंदवाड़ा।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के तहत पार्टी का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता देश और प्रदेश के सभी बूथों को सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए संकल्पित हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के साँवरी मण्डल के ग्राम लोहांगी स्थित बूथ क्रमांक 46 में बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल मोहोड़, साँवरी मण्डल अध्यक्ष श्री अरविंद सूर्यवंशी, श्री रोहित पोफली, श्री अरविंद राजपूत, श्री बिट्टू मण्डराह जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी उपस्थित थे।

बूथ कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत हैं

 केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर आज देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बलिदान है। पर्दे के पीछे रहकर विचारधारा के लिए बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत है। आज पंच और पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक ऐसा कोई पद नही है, जहां भाजपा नहीं है। गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री है। एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। बूथ पर काम करने वाला बूथ अध्यक्ष भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का गृहमंत्री बन सकता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद पर पहुँचना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व उभरेगा।

पार्टी और देश को मजबूत बनाएंगे सक्षम बूथ : लोकेंद्र पाराशर


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र के आंतरी मण्डल के ग्राम निहौना में बूथ क्रमांक 143 और चिनोर मण्डल के ग्राम बनवार में बूथ क्रमांक 95,96 व 97 पर बूथ समिति की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व सशक्त हाथों में है। जिसके कारण देश में कई बड़े-बड़े बदलाव होते हुए हम सभी देख रहे हैं। आज देश और प्रदेश में जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसके पीछे कोई मजबूत कड़ी है तो वह हमारा बूथ का कार्यकर्ता है। सक्षम बूथ बनाने के लिए ही भाजपा मध्यप्रदेश द्वारा बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। इस अभियान से हमारी पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही साथ ही भारत भी मजबूत होगा, क्योंकि आज भाजपा का काम करना भारत के लिए काम करने जैसा है। 

बूथों पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री

 इसी प्रकार प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री मीना सिंह अनूपपुर के मानपुर, श्री गोविन्द सिंह राजपूत सुरखी के सिहोरा, कनेरा, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अजयगढ़ के बूथ क्रमांक 27 भैरहा, श्री प्रेमसिंह पटेल बड़वानी के पाटी बोरखेड़ी, श्री ओमप्रकाश सखलेचा जावद के सखानिया महाराज, श्री हरदीप सिंह डंग सुवासरा के कयामपुर, श्री भारतसिंह कुशवाह परसवाड़ा के बालाघाट गोंगलई ग्राम एवं श्री इंदरसिंह परमार शुजालपुर के सुंदरसी के बूथ क्रमांक 92 में बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला