BJP प्रत्येक बूथ पर "त्रिदेव" को मिलेंगे संपदा कार्ड : विष्णुदत्त शर्मा


  • बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए को मिलेंगे स्मार्ट यूनिक आईडी और पहचान पत्र

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। जिसमें 65 हजार बूथों को डिजिटल बूथ बनाने में पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे है। भाजपा मध्यप्रदेश ने निर्णय लिया है कि हम “बूथ के त्रिदेव“ अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी.एल. ए. को “सम्पदा“ स्मार्ट आई. डी. कार्ड उपलब्ध कराएंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ट पहचान पत्र देंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

‘‘सम्मान, पहचान और दायित्व’’ देने की व्यवस्था को तकनीक से जोड रहे

 प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में बूथ के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए को संपदा स्मार्ट आईडी कार्ड दिए जायेंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ठ पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संगठन के प्रति जो मुख्य ध्येय था कि कार्यकर्ता को सम्मान, पहचान और दायित्व मिले। ठाकरे जी की उसी संरचना से प्रेरणा लेकर हम मतदान केंद्र विस्तार का यह काम कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य दिया जा रहा है। अपने बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में सम्मान, पहचान और दायित्व देने की परंपरागत व्यवस्था को तकनीक से जोडकर संपदा स्मार्ट कार्ड देंगे। उन्होंने बताया कि यह संपदा स्मार्ट आईडी डिजिटलाइज होने वाले बूथों के अंतर्गत फीड किए गए त्रिदेव के लिए संभव होंगे और यही व्यवस्था पन्ना प्रमुखों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की संपदा है। 

बूथ को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण है बूथ विस्तार अभियान

 श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर बूथ सक्षम, आत्मनिर्भर और डिजिटल बने इस हेतु हमारे कार्यकर्ता बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से तय बिंदुओं के तहत बूथ पर कार्य कर रहे हैं। यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि समयानुकूल परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा भी बूथों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ विस्तार के कार्य में वे स्वयं नागदा क्षेत्र ग्रामीण बूथ पर जाकर बूथ समिति की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी आधे दिन सरकार के और आधे दिन संगठन विस्तार का कार्य कर रहे हैं। इस अभियान में केंद्रीय नेतृत्व सहित भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन विस्तार में अपना समयदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह भी अपने क्षेत्र के पन्ना प्रमुख बने हैं इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मतदान केंद्र समितियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में प्राप्त हो। 

 पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना, नगर महामंत्री श्री विशाल राजोरिया, नगर मीडिया प्रभारी श्री दिनेश जाटवा, सह मीडिया प्रभारी श्री राकेश पंड्या उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला