प्रत्येक बूथ पर हमें पार्टी को सक्षम बनाना है : सुहास भगत


  • विस्तारक बनकर सोहागपुर के आरी मंडल के बूथ पर पहुंचे संगठन महामंत्री 

होशंगाबाद। स्व. ठाकरे जी के जन्म का यह 100 वां वर्ष चल रहा है, जिसे हम उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। ठाकरे जी ने सदैव संगठन विस्तार एवं संगठन की मजबूती में अपनी महती भूमिका निभाई। उनके पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। उनका सपना था कि गांव गांव तक संगठन का विस्तार हो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो। जो कार्य उन्होंने किया था वही कार्य अब पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बुधवार को होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के आरी मंडल के बूथ क्रमांक 52 पर बूथ विस्तारकों को संबोधित करते हुए कही।

 प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बुधवार को होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के आरी मंडल के बूथ क्रमांक 52 पर पहुँचे। उन्होंने बूथ विस्तारक, पन्ना प्रभारी एवं बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा की। शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री कैथवास के घर भोजन किया। उन्होंने नये मतदाताओं का स्वागत किया। श्री सुहास भगत ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। इसलिये विस्तारक बूथों पर जाकर समितियों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और डिजीटलाइज करने का कार्य करें। हमें भाजपा को प्रत्येक बूथ पर सक्षम बनाकर कुशाभाऊ ठाकरे जी के सपने को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी।

 इस दौरान जिला प्रभारी श्री राकेश जादोन, जिला अध्यक्ष श्री माधव अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्री प्रसन्ना हर्णे, श्री अखिलेश खंडेलवाल, मण्डल विस्तारक श्रीमती अर्चना पुरोहित, श्री राजेश चौधरी,श्री विपिन यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री कुँअर यादव सहित पार्टी के वरिष्ट जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 इसी प्रकार प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारतसिंह कुशवाह श्योपुर के मानपुर बूथ क्रमांक 10 हासिलपुरा, श्री रामकिशोर कांवरे पवई के मोहिन्द्रा के बूथ क्रमांक 52 पर तथा प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुए।

प्रदेश संगठन महामंत्री ने किसान मोर्चा अध्यक्ष के निवास पहुँचकर जताया शोक


 होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी के ग्राम चांदोन स्थित निवास पर पहुँचकर उनके पिता चौधरी नारायण सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिसके पश्चात उन्होंने स्व. चौधरी नारायण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


गत दिनों चौधरी नारायण सिंह जी का निधन हो गया था। प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला