बूथ समिति के कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : शिवराज सिंह


  • सतना जिले के उसरार शक्ति केन्द्र के दुर्गापुर बूथ पहुंचे CM 

सतना। बूथ समिति के कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं। प्रदेश की अनेकों योजनायें हैं जो समाज में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। इनसे लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठ रहा है। दुर्गापुर बूथ केन्द्र में हमारे दल को सर्वाधिक मत मिले हैं और यह मतदान केन्द्र ए$ की श्रेणी मे आता है इसे ए$ बनाये रखने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओ को निरंतर संगठन का काम करना है। कार्यकर्ताओ की यह जिम्मेदारी है कि यहां पर अन्य दल पैर न जमा पायें। यह बात शनिवार को बूथ विस्तारक के रूप में सतना जिले के उसरार शक्ति केंद्र पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कही।

 भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी द्वारा चलाई जा रही बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सतना जिले के रैगांव विधानसभा के सिंहपुर मण्डल अन्तर्गत उसरार शक्ति केन्द्र के दुर्गापुर बूथ पहुंचे। उन्होंने बूथ समिति, पन्ना समिति की बैठक ली तथा गांव में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बूथ अध्यक्ष कल्याण सिंह गोंड़ के यहां भोजन किया। इस अवसर पर उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री योगेश ताम्रकार, जिले के सांसद श्री गणेश सिंह, मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, जिले के संगठन के कार्यक्रम प्रभारी श्री मिथलेश पयासी उपस्थित रहे। गांव के विद्यालय में मुख्यमंत्री पौधा लगाया तथा ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण का अनुरोध किया।

बहनों की भजन मंडली में CM ने बजाई झांझ


 गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ा देव ठाकुर बाबा के चबूतरे पर पूजा अर्चना की। ठाकुर बाबा भजन मंडली जो गांव की महिलाओं द्वारा बनायी गई है उसके साथ मुख्यमंत्री ने भजन संगीत का आनन्द लिया तथा झांझ बजाया। भजन मंडली के प्रमुख जुनु दादा सिंह ने बोल “ शिव राज आए हो दुर्गापुर में, हो शिवराज आए “ गाकर मुख्यमंत्री की अगवानी की।

स्व सहायता समूह की बहनों से मिले CM 


 मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर बूथ केन्द्र में स्व सहायता समूह की बहनों से भेंट की तथा उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को देखा। स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गयी जैकेट उन्होंने पहनी तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की मार्कटिंग की व्यवस्था ठीक प्रकार से करे। 

पीएम आवास का फीता काटर कराया गृह प्रवेश

 मुख्यमंत्री गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही देवराज सिंह गोंड़ के निवास पहुंचे जहां उन्होंने आवास का फीता काटकर और नारियल तोड़कर हितग्राही को गृह प्रवेश कराया।

हितग्राहियों को किया सम्बोधित


 दुर्गापुर गाव में आयोजित विशाल हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राहियों को संबोधित किया। स्वागत भाषण जिले के सांसद श्री गणेश सिंह ने किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाये गरीब जनता को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, लिखाई और दवाई के साथ-साथ गरीबों को पक्के आवास की व्यवस्था भी सरकार कर रही है। प्रदेश मे 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं जिनके कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सतत प्रयत्न है कि सरकार की प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन आदर्श तरीके से हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनेक निर्माण कार्यो का भी लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

स्व. कांतिदेव सिंह को दी श्रद्धान्जलि

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नागौद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह के आवास नागौद गढ़ी पहुचे जहां उन्होंने उनके दिवंगत भाई स्व. कांतिदेव सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा विधायक श्री नागेन्द्र सिंह और उनके परिजनों को ढांढस बधाया।

 कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी यादव, श्री सुभाष शर्मा डोली, श्री अनिल जायसवाल, श्री मुरारी सोनी, सुश्री प्रियांषा उरमलिया, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कामता पाण्डेय, सौभाग्य केशरी, श्रीमती नीता सोनी, धर्मेन्द्र सिंह बेजी राजा, श्रीकृष्ण मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ला, श्रीमती जान्हवी त्रिपाठी, कुमारी सिखा सिंह तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला