पद्मश्री डॉ. एन पी मिश्रा के परिजनों एवं सुप्रसिद्ध गोंड चित्रकार दुर्गाबाई से मिले प्रदेश अध्यक्ष


  • डॉ. मिश्रा के परिजनों ने कहा यह सम्मान हमारे लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश की 5 हस्तियों को केन्द्र सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की। बुधवार को गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा पद्मश्री से सम्मानित होने वाले गोंड चित्रकार श्रीमती दुर्गाबाई व्योम एवं प्रख्यात चिकित्सक स्व. डॉ. एनपी मिश्रा के निवास पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष ने गोंड चित्रकार श्रीमती दुर्गाबाई व्योम एवं स्व. डॉ. एनपी मिश्रा के परिजनों से भेंटकर उन्हे बधाई देते हुए शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश सह मीडिया श्री विवेक तिवारी एवं पार्टी के अन्य नेतागण भी मौजूद थे।

जल और जंगल बचाने का संदेश देती है दुर्गाबाई की गोंडी पेंटिंग


    
                    

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित होने वाली श्रीमती दुर्गाबाई व्योम के भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुँचकर उनसे और परिवारजनों से भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्गाबाई को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने सम्मान के प्रतिउत्तर में कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी यह नही सोचा था कि उनको पद्मश्री सम्मान मिलेगा। उन्होंने सम्मान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करते हुए श्रीमती दुर्गाबाई ने बताया उनकी चित्रकारी भारतीय रीतिरिवाजों और परंपराओं पर केंद्रित रहती है। वें लोककथाओं को भी चित्रित करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीमती दुर्गा बाई के पति श्री सुभाष सिंह व्योम व बच्चों से भी भेंट की। गोंडी पेंटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्गा बाई व्योम मूलत: डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत पाटनगढ़ गांव की रहने वाली है। वें लंबे समय से भोपाल में रह रही हैं। दुर्गाबाई गोंडी पेंटिंग को लेकर काफी समय से कार्य कर रही हैं। उनकी पेंटिग भारतीय परंपरा और जल-जंगल सरंक्षण पर केंद्रित रहती है। भीम अम्बेडकर नाम पर उन्होंने जो चित्रकारी की वह 11 भाषाओं में है। 

टीवी से मिली पद्मश्री पुरुस्कार मिलने की जानकारी


प्रदेश में चिकित्सा जगत में पितामह के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. एनपी मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ एनपी मिश्रा के निवास पहुंचकर डॉ मिश्रा के पुत्र श्री मनोज मिश्रा, श्री सुनील मिश्रा, पुत्रवधु श्रीमति निवेदिता मिश्रा और मीना मिश्रा से भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने स्व. डॉ एनपी मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ मिश्रा के परिजनों ने बताया कि डॉ मिश्रा ने अपना सम्पूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। आज मरणोपरांत केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है, इसके लिए वह केंद्र सरकार के आभारी है। परिजनों ने बताया कि उन्हें टेलीविजन के माध्यम से जब पद्मश्री पुरुस्कार मिलने की जानकारी मिली तो यह उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नही था। पद्मश्री की की जानकारी से उनकी खुशी दोगुनी थी आज जिस दल की सरकार ने यह सम्मान दिया उस दल के प्रदेश अध्यक्ष के हमारे निवास पर आने से यह खुशी चौगुनी हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने डॉ मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित होने पर उनके परिजनों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ एम पी मिश्रा कर्मयोगी थे। चिकित्सा जगत में उनके दिए योगदान को भुलाया नही जा सकता।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला