गौ संरक्षण पर तकरार : सारंग बोले- संरक्षण सिर्फ भाजपा ने किया, मसूद का सवाल- 800 गाय के हत्यारों पर क्यों नहीं लगा एनएसए, क्यों नहीं तोड़ा मकान?


भोपाल।
प्रदेश में गौ संरक्षण की स्थिति पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। जहां मंत्री विश्वास सारंग का दावा है कि गौ संरक्षण के लिए सिर्फ भाजपा ने काम किया है। वहीं कांग्रेस विधायक ने पलटवार करते हुए कहा है कि अगर भाजपा गौमाता की संरक्षक है तो फिर ललरिया में हुई गायों की सामूहिक हत्या के जिम्मेदार पर एनएसए क्यों नहीं लगाया जा रहा है और इस व्यक्ति का मकान क्यों नहीं ढहाया जा रहा है।


मंत्री विश्वास सारंग ने दावा करते हुए कहा कि मप्र में अगर वास्तविक रूप से किसी ने गौ संरक्षण किया है तो वह सिर्फ भाजपा है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ बातें की हैं और काम कुछ भी नहीं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि वह पूरे प्रदेश में गौ शालाएं निर्माण करेगी लेकिन उनके कार्यकाल में एक भी गौ शाला वजूद में नहीं आई। मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गौ माता के हत्यारों को संरक्षण देती आई है और गौ वंश खाने वालों का पक्ष लेती रही है। कांग्रेस सिर्फ कहती है, करती कुछ भी नहीं। और भाजपा जो कहती है करके दिखाती है।


मंत्री सारंग के इस बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया करते हुए कहा कि भाजपा गौरक्षा की बातें करती है लेकिन उसी की सरकार में, उन्हीं की पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा गौमाता का सामूहिक संहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गौमाता की इतनी हितैषी है तो इस सामूहिक हत्याकांड के गुनाहगार के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही करने से क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गायों के कत्ल के दोषी का मकान क्यों नहीं तोड़ा जा रहा है और उसको बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है। विधायक मसूद ने कहा कि जिन प्रदेशों में गौ मांस सेवन को लेकर मंत्री सारंग सवाल उठा रहे हैं, उन प्रदेशों पर लगाम कसने की जिम्मेदारी भी केंद्र की भाजपा सरकार की है, वहां से कोई कार्यवाही करने में क्यों कोताही की जा रही है।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


विदिशा जिले के ललारिया में हुई गायों की सामूहिक मौत के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में संवर्धन बोर्ड का घेराव किया। विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गौ संवर्धन बोर्ड के गेट पर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक शर्मा ने गौ संवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोगों पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को 10 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला