बूथ विस्तारक योजना पूरे देश की भाजपा के लिए मॉडल बनाः मुरलीधर राव


  • प्रदेश प्रभारी ने किया मिसरोद और मंडीदीप के बूथ समितियों से संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और हर जनप्रतिनिधि के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक योजना में एक विस्तारक के रूप में समय देकर इसे सफल बनाया है। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने 100 घंटे देकर संगठन का सुदृढ़ीकरण और कार्यविस्तार किया। जो कि किसी दल के लिए राजनीतिक दृष्टि से बड़ी सफलता है। बूथ को मजबूत करने का यह सफल अभियान पूरे देश की भारतीय जनता पार्टी के लिए एक मॉडल बना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने भोपाल जिले के मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 358 में बूथ समिति के सदस्यों की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री श्री भीकम सिंह बघेल एवं बूथ अध्यक्ष श्री सौरभ दीक्षित मंचासीन थे। 


65 हजार बूथों पर रहा गजब का उत्साह

 श्री मुरलीधर राव ने बूथ समिति सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी समय समय पर विस्तारक योजना चलाती है लेकिन इस बार की विस्तारक योजना में पिछली योजनाओं से भी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के कई जिलों में मेरा प्रवास हुआ। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करने और उनके अनुभव जानने का मौका मिला। इस अभियान को लेकर प्रदेश के 65 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं में बूथों के भौतिक सत्यापन से लेकर बूथ को डिजिटल बनाने में गजब का उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि कोविड के इस दौर में यह अभियान कार्यकर्ताओं ने हर बूथ तक पहुँचाया यही हमारी सफलता है।


ठाकरे जी पीएम, सीएम नही बनें उन्होंने नेतृत्व निर्माण किया

 उन्होंने कहा कि ठाकरे जी ने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। उन्होंने प्रदेश और देश मे घूम-घूमकर संगठन को खड़ा किया। ठाकरे जी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नही बनें लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं में नेतृत्वकर्ता तैयार किये। ठाकरे जी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण करते थे। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी जैसे महापुरुषों की तपस्या और साधना के कारण आज भारतीय जनता पार्टी देश का बड़ा दल बनी है। ठाकरे जी के जन्मशताब्दी में हमें कार्यकर्ताओं में नेतृत्व का निर्माण करना है। 


ठाकरे जी के सपनों को साकार करेंगे : पचौरी

 पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ठाकरे जी ने देश को आगे बढ़ाने के जिस लक्ष्य को लेकर अपना जीवन खपा दिया। ठाकरे जी के उन सपनों को साकार करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके बूथ विस्तारक अभियान को सफल बनाया है। हम नए भारत के निर्माण में लगे है।       


                    

कमलपुष्प अभियान में कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

 श्री मुरलीधर राव ने बूथ विस्तारक योजना के तहत मंडीदीप के वार्ड नं. 21 के बूथ क्रमांक 63 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। श्री राव ने कमल पुष्प अभियान के तहत जनसंघ के कार्यकर्ता श्री लक्ष्मीनारायण सेन के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात श्री राजेन्द्र कमलचन्द्र चिकलोदे के निवास पहुंचकर भोजन किया। 


इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री अलकेश आर्य, जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल चौरसिया सहित बूथ विस्तारक उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला