'लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान'


स्मृति शेष : दीदी के साथ प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो) 

  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विश्व विख्यात गायिका लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

श्री शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। संगीत जगत में उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई, भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे इंदौर शहर में जन्मी लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। वो एक सच्ची देशभक्त थीं, उनके देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनके साथ आज संगीत जगत का एक युग समाप्त हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति!


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला