रंगों से बेजुबान क्यों रहें वंचित : हुसैन ने होली के लिए रंग बिरंगे पॉट किए गिफ्ट


भोपाल।
रंगों का त्योहार इंसानी जिंदगी में खुशियों का संचार करता है। लेकिन बेजुबान पक्षी इस आनंद से उपेक्षित क्यों रहें, उन्हें भी दुनिया की रंगीनियां भोगने का अधिकार है। इसी धारणा के साथ शहर के पुरातत्वविद आर्किटेक्ट एसएम हुसैन ने कुछ खास पॉट तैयार करवाए हैं। चिड़ियों को पानी पिलाने के लिए ये विशेष रंगीन पॉट उन्होंने शहर की बस्तियों में गिफ्ट किए हैं।

आर्किटेक्ट हुसैन पशु पक्षियों की सेहत से लेकर उनके खानपान और आशियानों को लेकर अक्सर कुछ नए अंदाज में काम करते रहे हैं। रंगों के त्यौहार होली की रंगीनियों में भी उन्होंने इन बेजुबानों को याद रखने का इरादा किया। इसके साथ ही उन्होंने पक्षियों को पानी पिलाने के लिए खास पॉट तैयार करवाए हैं। रंग बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले पॉट्स उन्होंने शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुंचाने की पहल भी की है। हुसैन कहते हैं कि इंसान अपनी जरूरत और सुविधाओं की चीजें खुद से मांग सकता है लेकिन मूक पक्षियों के लिए फिक्र करने की जिम्मेदारी ईश्वर ने इंसानों पर रखी है। उन्होंने कहा कि बेजुबान पक्षियों की सेवा ईश्वर को खुश करने का सबसे बेहतर माध्यम हो सकता है। 

पहले किए ये प्रयोग

आर्किटेक्ट हुसैन ने इससे पहले सर्दियों के मौसम में पशु पक्षियों के लिए खास आहार तैयार किया था। उन्होंने गौमाता के लिए गुड और कबूतर, चिड़िया आदि पक्षियों के लिए बाजरा आदि के गर्म तासीर वाले आहार देने की शुरुआत की थी। उन्होंने मछलियों के लिए भी सर्दियों के लिहाज से अलग आहार तैयार करवाया था। गरीब बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अंडे भी वितरित किए थे।

हर दिन की मुलाकात

आर्किटेक्ट हुसैन अपने व्यस्त समय से कुछ वक्त निकालकर हर दिन मछलियों, कबूतरों, गाय और स्ट्रीट डॉग के अलावा अन्य पशु पक्षियों से मिलने और उन्हें खाना पहुंचाने जाते हैं, जिनके लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। शहर के इतिहास से लेकर यहां की पुरातत्व संपत्तियों का खासा ज्ञान रखने वाले हुसैन समय समय पर हेरिटेज वॉक और पुरातत्व जानकारी के कार्यक्रम भी आयोजित करते रहते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला