MP : भाजपा नेता एवं पूर्व MLA के बेटे ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR


  • 62 लाख के जेवर अपने मायके ले जाने का आरोप

✍️ क्राइम रिपोर्टर 

भोपाल। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह के बेटे आदित्य सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आदित्य ने पत्नी पर बिना बताए 62 लाख रुपए के जेवर अपने मायके पन्ना ले जाने का आरोप लगाया है।

आदित्य सिंह और मृणालिनी की शादी दिसंबर 2020 में कोरोना काल में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आदित्य ने अपनी पत्नी के खिलाफ 62 लाख रुपए जेवर मायके ले जाने की शिकायत पुलिस से की। आदित्य के अनुसार मृणालिनी ने मां और परिवार की खानदानी ज्वैलरी के लिए रूचि दिखाई थी। इसके बाद उनकी मां ने अलमारी की चाबी दे दी। जिसमें ज्वैलरी रखी थी। दोनों के बीच विवाद होने पर 24 जून को मृणालिनी अपने परिवार वालों के साथ मायके चली गई थी। वह उस समय ज्वैलरी भी साथ ले गई। फिर अक्टूबर में लौट आई, लेकिन परिवार के लोग उसे वापस मायके ले गए।आदित्य का कहना है कि ना तो उनकी पत्नी वापस घर आ रही है और ना ही ज्वैलरी लौटा रही है। आदित्य का कहना है कि मृणालिनी से मायके जाने के बाद घर की अलमारी की चाबी बार-बार वापस देने को कहा, लेकिन उसने नहीं दी। बाद में डुप्लीकेट चाबी बनाकर अलमारी खोली तो उसमें ज्वैलरी नहीं थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी है।

बताया जाता है कि मृणालिनी और आदित्य की शादी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच मारपीट होने के बाद मृणालिनी ने कुछ दवा भी खां ली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद परिवार वाले उसे मायके लेकर गए। दोनों के बीच तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई भी चलने की बात सामने आई है। अब आदित्य ने पत्नी पर ज्वैलरी नहीं लौटाने का आरोप लगाया है।


Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला