गृह मंत्री शाह का काफिला गुजरने के दौरान आम लोगों के लिए बंद कर दिए जाएंगे रास्ते


भोपाल ।
केन्द्रीय गृ़ह मंत्री अमित शाह MP दौरे पर आ रहे है। वह सोमवार सुबह 10:45 बजे से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां समेत मध्यप्रदेश पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री के अलग-अलग कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया है। सोमवार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। गृह मंत्री का काफिला गुजरने के दौरान आम लोगों के लिए रास्ते बंद कर दिए जाएंगे।

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

कुशाभाउ ठाकरे हॉल: सोमवार सुबह करीब 10 बजे से इस तरफ के रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। भदभदा रोड, डिपो चौराहा, स्मार्ट रोड, पाॅलिटेक्निक चौराहा, केएन प्रधान तिराहा से कार्यक्रम स्थल तक मूवमेंट के दौरान यातायात परिवर्तित रहेगा। गांधी पार्क तिराहा से पुराना मछली घर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह मछली घर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा की ओर व मालवीय नगर तिराहा से पुराने कंट्रोल रूम तिराहे की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा चौराहे से लिली चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन मालवीय नगर तिराहे से एमएलए रेस्ट हाउस 1, 2,3 से होमगार्ड तिराहा, पुराना कंट्रोल रूम तिराहा होकर लिली टॉकीज चौराहे की ओर जा सकेंगे। इसी मार्ग से लिली चौराहे से रोशनपुरा की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। जो वाहन रोशनपुरा से भारत टॉकीज चौराहा की ओर जाना चाहते हैं, वे रोशनपुरा से अपैक्स बैंक तिराहा होकर लिंक रोड नम्बर 01, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदामिल होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।

लाल परेड हैलीपेड: शाह दोपहर 2 बजे लाल परेड ग्राउड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे आएंगे। इस दौरान लाल परेड ग्राउंड के आसपास के मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश 1 घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा होते हुए भारत टॉकीज की ओर जाएंगे। इसी तरह लिली टॉकीज से रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जाने वाले वाहन पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा से होते हुए रोशनपुरा, टीटीनगर की ओर जा सकेंगे।

रविन्द्र भवन में कार्यक्रम: दोपहर करीब 3:50 बजे रविन्द्र भवन मे कार्यक्रम है। इस दौरान पाॅलीटेक्निक चौराहे से केएन प्रधान तिराहा तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पाॅलीटेक्निक चौराहे से केएन प्रधान तिराहा/राजभवन की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा होकर राजभवन/गांधी पार्क की ओर जा सकेंगे। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगी।

विधानसभा भवन सभागार में कार्यक्रम : शाम पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक पत्रकार भवन तिराहे से मंत्रालय तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार्यक्रम में आमंत्रित लोग ही इस मार्ग का उपयोग कर विधानसभा भवन की ओर जा सकेंगे। पत्रकार भवन से मंत्रालय की ओर जाने वाले वाहन पत्रकार भवन से अंकुर स्कूल, 1250 चौराहा, ठंडी सड़क होते हुए मंत्रालय की ओर जा सकेंगे। मंत्रालय से पत्रकार भवन की ओर आने वाले वाहन मंत्रालय, कोर्ट चौराहा, जेल मुख्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर, पत्रकार भवन की जा सकेंगे।

ताज होटल में कार्यक्रम: सोमवार शाम 7:50 बजे से 8:45 बजे तक कार्यक्रम होगा। इस दौरान भदभदा चौराहा से नेहरू नगर चौराहा तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। भदभदा चौराहा से नेहरू नगर की ओर जाने के लिए भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, पीएनटी चौराहा, नेहरू नगर चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे। नीलबड़, रातीबड़ से भदभदा चौराहा की ओर आने वाले वाहन साक्षी ढाबा से कलियासोत होकर खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल होकर कोलार रोड व नेहरू नगर चौराहा की ओर जा सकेंगे। नेहरू चौराहा से नीलबड़, रातीबड़ की ओर जाने वाले वाहन खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल से कलियासोत होकर, साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ की ओर जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर: गृह मंत्री शाम साढ़े 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल ताज व 9 बजे होटल ताज से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। यहां एक घंटे पहले से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। भदभदा चौराहा से नेहरू नगर चौराहा व भारत माता चौराहा तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। गांधीनगर तिराहा से नरसिंहगढ़ तिराहा लालघाटी की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राजगढ़, गुना, ग्वालियर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड के लिए मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क बायपास बैरागढ़ होकर आ-जा सकेंगी। नादरा बस स्टैंड जाने के लिए उपरोक्त मार्ग की बसें बेस्ट प्राइस तिराहा होकर नादरा बस स्टैंड तिराहा की ओर आ-जा सकेंगी। लालघाटी चौराहे से नरसिंहगढ तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला