लोकतंत्र सेनानियों के परिवारजनों को मिलेगी लोकतन्त्र प्रहरी की मान्यता


इंदौर।
लोकतंत्र सेनानी संघ देश के उन असंख्य कार्यकर्ताओं का संगठन है,जिन्हें 1975 के आपातकाल में क्रूर यातनाएं दी और 21 माह तक बिना कानून के कारावास में निरुध्द किया था। इंदौर सम्भाग के अनेक राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता तथा कार्यकर्ता भी इसी दमन के शिकार बने थे। ऐसे ही दृढ़निश्चयी लोगों का संगठन है लोकतंत्र सेनानी संघ। ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का सम्भागीय सम्मेलन सिंधु भवन, अन्नपूर्णा मार्ग पर आयोजित किया गया, जहां आज भी वही तेवर के साथ लोकतंत्र सेनानी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बढ़ती आयु के बाद भी उनका जज़्बा देखने लायक था। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के परिवारजनों को लोकतन्त्र प्रहरी की मान्यता दी जाएगी और उनकी हर समस्या का समाधान होगा। 

जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा "आदित्य" ने अपने उदबोधन में सेनानियों की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य समस्याओं के निराकरण करने का यकीन दिलाया। सम्मेलन में राज्यसभा के पूर्व सदस्य मेघराज जैन भी शामिल हुए। उन्होंने सेनानियों को लोकतंत्र की नींव का पत्थर निरूपित किया और कहा कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए दृढ़संकल्पित है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा ने मोबाइल फोन से सेनानियों को सम्बोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

सम्मेलन में इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, उज्जैन, भोपाल, खरगोन आदि क्षेत्रों के सेनानी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेनानी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत चतुर्वेदी, सुरेश विनोदे, राजेश्व अग्निहोत्री,गणेश अग्रवाल, पत्रकार नियामतउल्लाह खान, नरेंद्र अग्रवाल आदि ने शिरकत की। प्रहरी संघ के सम्भागीय संयोजक विपिन शेखावत ने संचालन किया। प्रदेश मंत्री ओम सोनी ने आभार माना।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला