राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने उठाई मांग- गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को दिया जाए भारत रत्न


धार (सैयद रिजवान अली)।
राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने भगवान बिरसा मुंडा के 15 नवंबर गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि देश में 11 करोड आदिवासी निवास करते हैं। देश के आदिवासियो ने भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग की है। 

'भगवान बिरसा मुंडा गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के सच्चे मसीहा थे। उनके कल्याण के लिए संघर्षरत रहते हुए बलिदान दिया।'

देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सर्वोपरि है। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है। वे देश के आधुनिक इतिहास के गौरव हैं। उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग की जाती है। 

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला