Posts

Showing posts from March, 2023

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द : मानहानि केस में सजा के 26 घंटे बाद स्पीकर ने मेंबरशिप खत्म की

Image
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा। कोर्ट ने लिली थॉमस बनाम भारत सरकार के केस में यह आदेश दिया था। इससे पहले कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक विधायक या सांसद की सदस्यता खत्म नहीं करने का प्रावधान था। लोकसभा सचिवालय ने ये पत्र जारी किया है...

BHOPAL : मध्य विधानसभा में विकास के मुद्दे पर चुनावी चौपाल शुरू

Image
भाजपा, कांग्रेस, आप, सपा एवं आईएमआईएम से जुड़े लोग हुए शामिल  शहर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी लगेगी चुनावी चौपाल, बड़े पैमाने पर होंगे ऐसे आयोजन ✍️ खालिद हफीज  भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में अभी छह महीने का समय है। चुनाव के लिए सभी पार्टियों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनावी सरगर्मियों की शुरुआत में भोपाल की मध्य विधानसभा इलाके के आल पार्टीज के कार्यकर्ताओं ने बाजी मार ली है। रविवार को जहांगीराबाद इलाके में एक निजी होटल में सर्वदलीय चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया।आम आदमी पार्टी के अमीन राजा एडवोकेट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजीव गांधी कालेज के संचालक सैैैय्यद साजिद अली, पूर्व भाजपा सांसद आलोक संजर, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आसिफ जकी, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के महासचिव खालिद हफीज, मुबीन भाई , पूर्व पार्षद संजय साहू, पूर्व पार्षद रईसा मलिक सैफ मलिक, जिला कागे्रंस के उपाध्यक्ष तनवीर कुरैशी, पुरुषोत्तम गुप्ता , आबिद मुबारक , समाजवादी पार्टी महिल