संगीत योग की तरह है, हमें खुश रखता है : संदीप जाजमे

  • स्वरागिनी गायन ग्रुप मनावर ने किया संगीत निशा और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 


✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर 

धार। स्वरागिनी गायन ग्रुप मनावर द्वारा गुरुवार को धार रोड स्थित कृषि उपज मंडी में भव्य संगीत निशा और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित हुआ।


जिसमें मनावर सिंघाना बाकानेर गंधवानी के युवा और वरिष्ठ पत्रकारों को जिनमें बसंत जख्मी अनिल जैन सैयद रिजवान अली जयप्रकाश सेन इकबाल मंसूरी विश्वदीप मिश्रा शेख शाहनवाज कलीम खान योगेश जख्मी विश्वजीत सेन हरिओम मालवीय विक्रम डाबी फिरोज खान फिरोज खान आर के फिरोज खान बीबीसी जाकिर हुसैन नूरी निलेश जैन मुन्ना जैन श्री खंडेलवाल अशफाक बबलू पवन प्रजापत फारुख खान मोहम्मद अयाज खान श्रीमती जगदीश पाटीदार शकील खान रिजवान शाह कुलदीप चौहान गौतम केवट लोकेंद्र जाधव सैयद अखलाक अली प्रशंसा पत्र और गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 

वही सीएल टनवे (प्राचार्य), डॉ लोकेश भालके, किशोर बागेश्वर (बीआरसी), अनिल जैन (प्रेस क्लब अध्यक्ष), कमल मंडलोई (सहायक संचालक), डॉ राहुल मंडलोई, कैलाश मंडलोई, समाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा आदि अतिथि के रूप में मंचासिन रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वरागिनी गायन ग्रुप के संरक्षक विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्रो में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे के बीच मनावर तहसील के समस्त पत्रकारों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया। इसके बाद द्वितीय सत्र में स्थानीय गायक कलाकारो द्वारा सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गायन कार्यक्रम के अंतर्गत गायक कलाकार संदीप जाजमे, सुखदेव राठौर, डॉक्टर राजेश चौहान, कैलाश मंडलोई, रंजना वास्केल हम्मड, कैलाश काग, सुभाष सोलंकी, हर्ष खोड़े, आहुति राठौर, यशस्वी जाजमें, ऋषिका पागनिश आदि गायक कलाकार अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों जिनमे साबरी ब्रदर्स और साथियों द्वारा तैयार किए गए दो धार्मिक एवं एक देशभक्ति गीत जनता को समर्पित किए। 


उक्त संगीत कार्यक्रम में नगर के सैकड़ो संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया, सदाबहार नगमो की प्रस्तुति से नगर की शाम गूंजती रही, युवा और वरिष्ठ संगीत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसकी धुन पर उपस्थित गणमान्य झूमते रहे। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

ग्रुप के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संदीप जाजमे ने इस अवसर पर कहा कि संगीत सभी के जीवन में बड़ी भूमिका निभाता है। यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शान्त पूर्ण बनाता है। सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है, वह संगीत कहलाती है। संगीत के मोहन-सुर की मादकता का जीव जगत पर जो प्रभाव पड़ता है, वह किसी से छिपा नहीं है। संगीत हमारे जीवन में आन्तरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। संगीत विभिन्न प्रकार का होता है, जिनका हम अपनी आवश्यकता और जरूरत के अनुसार आनंद ले सकते हैं। जीवन में खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा तरीका है। इस व्यस्त, भीड़-भाड़ और भ्रष्ट संसार में, जहाँ हर कोई हरेक समय एक दूसरे को हानि पहुँचाना चाहता है, ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और हमारे मस्तिष्क को राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने अपने वास्तविक जीवन में स्वयं यह महसूस किया है कि, संगीत वास्तव में, हमेशा खुश रखने में सहायता करने वाला एक साधन है। संगीत योग की तरह है जो हमें हमेशा खुश रखता है इसके साथ ही यह हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बनाये रखता है। संगीत का हमारे स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर होता है यह हमारे शरीर को स्वस्थ तथा हमारे मन को शांत बनाये रखता है। संगीत हमें खुश रखता है और मस्तिष्क को राहत पहुँचाता है। मैंने भी अपने जीवन में इस बात को कई बार महसूस किया है कि संगीत हमें खुश रहने में भी काफी सहायता प्रदान करता है।

उक्त संगीत कार्यक्रम को आयोजित करने के उपलक्ष में प्रेस क्लब मनावर टीम की ओर से कार्यक्रम के संचालक संदीप जाजमे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। स्वरागिनी गायन ग्रुप के अध्यक्ष संदीप जाजमें ने समस्त संगीत प्रेमियों के बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव राठौड़ ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला