निमाड़ी बोली को मिले भाषा का दर्जा : विश्वदीप मिश्रा


  • निमाड़ी लोक गीत और शब्द ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न 

✍️सप्तग्रह रिपोर्टर 

मनावर, धार। नगर की कृष्ण कुंज कॉलोनी में अखिल निमाड़ लोक परिषद के बैनर तले निमाड़ी बोली के प्रचार - प्रसार और इसके प्रति आमजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक निमाड़ी गीत प्रस्तुत किये गए तथा बच्चों के लिए निमाड़ी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।


 कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा, विशेष अतिथि विहिप दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका रितु शर्मा एवं गायक एवं संगीतकार राजा पाठक द्वारा भगवान गणेश की पूजा की गई।


इस अवसर पर मुख्यअतिथि,विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि हमारी निमाड़ी बोली समृद्ध और मिठास भरी है। सम्पूर्ण निमाड़ जनपद में विभिन्न अवसरों पर इसके विविध रूप दर्शित होते हैं। निमाड़ क्षेत्र काफी बड़ा है एवं निमाड़ी बोलने वालों की संख्या लाखों में है। इसलिए अब निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। विशेष अतिथि ऋतु शर्मा ने आधुनिक वस्त्रों और पहनावे को छोड़ कर सभ्य पहनावे पर जोर दिया।


राजा पाठक ने बताया कि हमारी निमाड़ी बोली का संरक्षण किया जाना चाहिए तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।


लोकगीत गायन के लिए स्मृति जमरा,भावना नर्गेश,देवकुंवर निगम,अवंता सोलंकी एवं निमाड़ी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता तृप्ति नर्गेश,चंद्रकला सोलंकी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संयोजन एवं संचालन सतीश सोलंकी ने किया तथा आभार रामेश्वर चौहान ने माना। कार्यक्रम में गणेश उत्सव समिति के अंबाराम जमरा, रायसिंह मंडलोई ,अजय सोलंकी, सरदार सोलंकी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला