तीन तलाक कानून बनाकर भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाया : हितानंद


  • पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
  • सभी वादे पूरा करने वाली पार्टी है भाजपा
  • भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई
  • निर्दलीय पार्षद पप्पू विलास सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल 


✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर 

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी ही है जो जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरा करती है। विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया है। 


यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।जहांगीराबाद स्थित सब्बन चौराहे के पास भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहितैषी कार्यो को जनता को बताकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

निर्दलीय पार्षद पप्पू विलास की घर वापसी 


प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष निर्दलीय पार्षद पप्पू विलासराव घाडगे भाजपा में शामिल भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष वार्ड-34 से निर्दलीय पार्षद व वरिष्ठ नेता पप्पू विलास घाडगे पुनः भाजपा परिवार में शामिल हुए। घाडगे के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा घाडगे, जिला मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला