PRESS CONFERENCE : आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील स्टार चौहान का दावा - मध्य प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार


  • "भाजपा की भ्रष्ट सरकार से हर व्यक्ति पीड़ित और परेशान, कांग्रेस करेगी प्रदेश में तीव्र गति से विकास" 

✍️ सैयद रिजवान अली

धार (मध्य प्रदेश)। धार जिले के मनावर निवासी सुनील स्टार चौहान को मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद उन्होंने तत्काल प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया के समक्ष अपनी बातें रखी। उन्होंने आदिवासी कल्याण तथा मध्य प्रदेश में आदिवासियों के हितों के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर विभिन्न योजनाएं लागू करने की बात भी कही। सुनील स्टार ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, शिवाजीराव मोघे और प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम का आभार व्यक्त किया।  चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया कि  अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और प्रदेश में विकास तीव्र गति से होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से लिप्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर कार्य करवाने का पैसा लग रहा है और इसी के साथ हर व्यक्ति पीड़ित और परेशान है। 

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला