प्रदेश में बंपर मतदान कर जनता ने दिया बड़े बदलाव का संकेत : साबिर फिटवेल


  • प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादों में विश्वास नहीं करती
  • अपने हाथ से सत्ता खिसकती देख भाजपाइयों ने आपा खोया, प्रशासन पर बनाया दबाव 

✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर 

झाबुआ(मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने मध्य प्रदेश की जनता जनार्दन ग्रामीण किसानों युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश में जिस उत्साह के साथ मतदाताओं ने मतदान किया जिससे स्पष्ट रूप से साबित होता है कि प्रदेश में बड़े बदलाव के संकेत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में भी प्रदेश की जनता ने 75 प्रतिशत मतदान कर बदलाव की नीव रख दी थी,  लेकिन भाजपा नेताओं ने धनबल के आधार पर लोकतंत्र और संविधान और जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर सत्ता में काबिज हो गए थे। भाजपा के इस तरह लोकतंत्र विरोधी इरादों को जड़ से समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता ने 2018 के मतदान के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए कोई कसर बाकी नहीं रखी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादों में विश्वास नहीं करती। 2023 के चुनाव में मतदान से स्पष्ट है कि किसानों ने बड़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य व 50 हॉर्स पावर की बिजली मुफ्त खाद बीज आसानी से उन्हें प्राप्त हो उसके लिए मतदान किया। प्रदेश के युवा बेरोजगारों और नए 22 लाख युवाओं ने रोजगार और नौकरियों के लिए अपना मत दिया। महिलाओं ने नारी सम्मान और ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली योजना के लिए। वहीं समाज के वंचित अन्य तबकों ने जातिगत जनगणना 27% आरक्षण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मतदान कर बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। 


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मतदान के बाद आए रुझानों से स्पष्ट हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने हाथ से सत्ता खिसकती देखकर अधिकारियों पर जबरन प्रशासनिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ज्यादातर अधिकारी कर्मचारियों ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना अपना कर्तव्य समझा और जिन अधिकारियों ने भाजपा के एजेंट की तरह काम करने की कोशिश की उन्हें जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है। 

उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट से प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशियों पर हमले कराए गए मध्य प्रदेश का सभ्य समाज इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करता है। कांग्रेस नेता साबिर फिटवेल ने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का आभारी हूँ जिन्होंने बीजेपी के संरक्षण में चल रहे भ्रष्ट आचरण व गुंडागर्दी के बावजूद निर्भीक होकर मतदान किया व मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला