Posts

Showing posts from March, 2024

लोकसभा चुनाव तैयारियों की बैठक- प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर इतिहास बनाएंगे भोपाल के कार्यकर्ता : आलोक

Image
प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट के संकल्प के साथ प्राण-प्रण से जुटें कार्यकर्ता : सुमित पचौरी ✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर  भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक लोकसभा चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम हर बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट जुटाने का संकल्प पूरा कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्राण-प्रण से जुट जाएं। पचौरी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है और मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हम सबका सौभाग्य है कि वर्षों के इंतजार और संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन गया और श्री रामलला बिराजमान हो चुके हैं। मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन तलाक और धारा-370 हटाने का काम हुआ। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। मोदी की गारंटी से आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति ए

BJP के दांव से 'महाराज' की घेरेबंदी : कांटे से कांटा निकालने की फिराक में कांग्रेस

Image
ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे राव यादवेंद्र सिंह पिता देशराज सिंह भी दो बार लड़ चुके सिंधिया के खिलाफ चुनाव ✍️ सियासत के रंग - नौशाद कुरैशी  म ध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट सूबे की हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है, क्योंकि बीजेपी के टिकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सबकी निगाहें कांग्रेस प्रत्याशी पर टिकी हैं। कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और अरुण यादव के नाम की चर्चा भी हुई थी, लेकिन इन तीनों ने जब रूचि नहीं दिखाई तब तेजी से राव यादवेंद्र सिंह का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें सिंधिया के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। और तो और सूत्रों का दावा है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की सहमति से गुना संसदीय क्षेत्र के लिए एकमात्र नाम राव यादवेंद्र सिंह का ही इसलिए भेजा गया है, क्योंकि राव यादवेंद्र सिंह वहां के स्थानीय नेता हैं। समझा जाता है कि राव यादवेंद्र सिंह का नाम भेजकर उपरोक्त तीनों बड़े नेताओं ने अपना पल्ला झाड़ लिया है, क्योंकि उन्हें पता था कि पर

नरेला क्षेत्र में मंत्री सारंग ने कह दी यह बड़ी बात : अब राम की कृपा से समाप्त होगा कांग्रेस का अस्तित्व

Image
हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर घर-घर संपर्क करें कार्यकर्ता :आलोक शर्मा नरेला विधानसभा क्षेत्र में भोपाल लोकसभा सीट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ✍️   सप्तग्रह रिपोर्टर भोपाल।  हम बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें काम करने का अवसर मिला। आजादी के बाद वर्षों में जो कार्य नहीं हो पाए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संपन्न हुए हैं। हम भारतवासियों के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है। भगवान राम का भव्य और दिव्य मन्दिर बनने के बाद प्रभु श्री राम उसमें विराजमान हो गए हैं। कांग्रेस ने राम को नकार दिया। राम के खिलाफ कोर्ट में हलफनामा दिया। कांग्रेस ने कहा कि राम का अस्तित्व नहीं है। अब राम की कृपा से कांग्रेस का ही अस्तित्व समाप्त होने वाला है। उक्त विचार प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने व्यक्त किए। वह मंगलवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार चुनावी मोड पर आगे बढ़ रही है और हमारे सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी जनता की ओर से आए नारे के साथ

पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान - अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म

Image
सीहोर-भोपाल के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा: शर्मा भोपाल क्षेत्र में विकास का प्रकाश लाएंगे आलोक  : पूर्व सीएम चौहान  सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन ✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर  भोपाल । कांग्रेस की मति मारी गई है, अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता अब कांग्रेस छोड़ों यात्रा में लगे हुए है। एक दर्जन से अधिक पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।  शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आलोक शर्मा विकास का प्रकाश लेकर आयेंगे। भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा को क्षेत्रवासियों की हर बात की चिंता है और आगामी दिनों में उनके नेतृत्व में भोपाल और सीहोर का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय के क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा।  उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा था,

भोपाल लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी से आलौकिक, कांग्रेस को प्रत्याशी की प्रतीक्षा

Image
दीवार लेखन करते हुए भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा  ✍️ सियासत के रंग-    नौशाद कुरैशी  म ध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी।यहां से भाजपा ने आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस अभी प्रत्याशी की तलाश में है। कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा कहना है कि एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि विपक्षी दल अभी प्रत्याशी की प्रतीक्षा कर रहा है, वहीं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने www.saptgrah.page को बताया कि पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा अपने स्वभाव के अनुरूप सक्रिय हैं। शर्मा संघ प्रचारकों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इसी के साथ भाजपा के बूथ विजयी अभियान में शामिल हो कर घर - घर दस्तक दे रहे हैं।  बता दें कि लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है । मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। शेड्यूल के मुताबिक भोपाल में 7 मई को वोटिंग होगी। 19 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल का दिन तय है। मतदान 7 मई को होगा तो मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। भोपाल मे