पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान - अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म


  • सीहोर-भोपाल के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा: शर्मा
  • भोपाल क्षेत्र में विकास का प्रकाश लाएंगे आलोक  : पूर्व सीएम चौहान 
  • सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन

✍️ सप्तग्रह रिपोर्टर 

भोपाल । कांग्रेस की मति मारी गई है, अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता अब कांग्रेस छोड़ों यात्रा में लगे हुए है। एक दर्जन से अधिक पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। 


शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आलोक शर्मा विकास का प्रकाश लेकर आयेंगे। भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा को क्षेत्रवासियों की हर बात की चिंता है और आगामी दिनों में उनके नेतृत्व में भोपाल और सीहोर का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय के क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा था, तब कांग्रेस को निमंत्रण मिला परंतु ठुकरा दिया। कांग्रेस की विनाश काले विपरित बुद्धि हो गयी है। देश से अब कांग्रेस खत्म हो रही है। कांग्रेस के अच्छे और विचारवान नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चौहान ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।


भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी बनाकर आमजन की सेवा मौका दिया है। सीहोर में शुगर मिल की जमीन को जनकल्याण और विकास के काम में उपयोग में लाने का प्रयास करेंगे। सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टापेज, भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर का जीर्णोंद्धार, आवासीय खेलकूद विद्यालय सहित अन्य का विकास करना मेरी प्रथामिकता होगी। शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए चुनाव में जुट जाए। 


इस दौरान पूर्व सासंद आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव ने किया। इस दौरान भाजपा नेता सन्नी महाजन, सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा और भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला