हज यात्रा पर 70 लोगों का आखिरी जत्था रवाना


  • हज यात्रियों को विदा करते समय खुशी से नम थी परिवारजनों की आंखें 

✍️ प्रेम कुशवाहा 

राजगढ़ (ब्यावरा) । हर साल की तरह इस साल भी हज के मुबारक मौके पर राजगढ़ जिले से 186 लोगों का टीकाकरण कर हज यात्रा के लिए मक्का - मदीना शरीफ तीन हिस्सों में जत्थे को रवाना किया गया।

राजगढ़ जिले से 70, लोगों का आखिरी जत्था 30 मई गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात को झांसी - बांद्रा ट्रेन से जिले के ब्यावरा के ग्रीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ।


हज पर जाने वाले हाजियों को विदाई देने उनके परिवारजन और रिश्तेदार ब्यावरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जिसमें ब्यावरा, पचोर, सुठालिया, राजगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर,जीरापुर एवं नरसिंहगढ़ के लोग मौजूद थे। सभी ने पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाकर हज यात्रियों का खुशी से इस्तकबाल किया। यही नहीं, हज यात्रियों को विदा करते समय परिवारजनों की आंखें खुशी से नम थी। सभी लोगों ने हज यात्रियों से मक्का शरीफ पहुंचकर दुआ के लिए कहा। जिला हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल खुर्शीद ने बताया 10 अप्रैल को पहला जत्था भोपाल से मुंबई के लिए 106 लोगों का रवाना किया गया। दूसरा जत्था 2 मई को इंदौर से 10 लोगों का रवाना किया गया और ब्यावरा रेलवे स्टेशन से 70 हाजियों को 30 मई को मुंबई के लिए रवाना किया गया। मुंबई से तय समय के अनुसार हज यात्रियों की फ्लाइट जद्दा पहुंचेगी। 40 दिन बाद हज मुकम्मल कर 186 हाजी राजगढ़ जिले में वापसी कर अपने घर लौटेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला