संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नर्मदापुरम मंडल की कार्यशाला सम्पन्न


  • 1 सितंबर से होगा शंखनाद, प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

✍️नर्मदापुरम से राजीव रोहर की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर नर्मदापुरम की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री राजो मालवीय ने वक्ता के रूप में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। संगठन का यह अभियान हर समाज तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ जनता तक एवं घर-घर जाकर लोगों को पार्टी को सदस्य बनाकर अपनी विचारधारा से जुड़े। संदेश पुरोहित ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओ को जोड़कर मौका देती है। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत कार्य करना पड़ेगा हमारी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में धारा 370 हटाई, अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनवाया, एवं अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हमे इस स्तर पर बने रहने के लिए सतत संगठन का कार्य करते रहना होगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा हमे 1 सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में पूरी ताकत से जुटकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिले में 1.5 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। नर्मदापुर मंडल जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाकर प्रथम श्रेणी में आने का संकल्प ले। 1 सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर मोबाइल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल देकर सदस्य बनाने का आव्हान किया। मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने कहा कि मंडल के समस्त कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक सितंबर से चलने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान में हर समाज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ना है। कार्यशाला में एलईडी के माध्यम से मोबाइल से नए सदस्य बनाने का डेमो दिखाया। उन्होंने बताया कि मंडल के 8 शक्ति केंद्रों के 45 बूथों में सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी अमित माहला, प्रशांत पालीवाल, दुर्गेश मिश्रा, सुरेंद्र चौहान द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर समन्वय बनाएंगे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल द्वारा किया गया। आभार सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी अमित माहला ने किया। बैठक में हंस राय, मनोहर बडानी, नीतू महेन्द्र यादव, अर्चना पुरोहित, सफलता तिवारी, विकास नारोलिया सहित मंडल के पदाधिकारीगण, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण एवं शक्ति केन्द्र टोली सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला