NARMADAPURAM- अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है भाजपा का सदस्यता अभियान पर्व : हंसराय

 


  • केसला मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई

✍️नर्मदापुरम से राजीव रोहर की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला बुधवार को गुरु कृपा रेस्टोरेंट सुखतवा केसला में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सुशील बरकड़े ने बताया कि संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिले के बाद मंडल में कार्यशाला के आयोजन में मुख्य रूप से संभागीय कार्यालय प्रभारी हंसराय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सदस्यता अभियान पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। दो सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी सदस्यता लेकर देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे जिसके साथ ही देश भर में सभी कार्यकर्ता अपनी सदस्यता लेकर दिए गए लक्ष्य हेतु अभियान को पूर्ण करेंगे। जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना ने बताया कि पार्टी ने अत्यंत संघर्षो के बाद जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में ऐसे अनेकों बड़े अभियान चलाकर आज देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी उभरकर आई है। संगठन महापर्व पार्टी का विशेष पर्व है इसे बड़े ही धूमधाम से मनाएं। सदस्यता अभियान को महत्व देते हुए अपनी जी-जान लगाए। अभियान संबंधी डिजिटली प्रजेन्टेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी दीपक मालवीय ने अभियान संबंधी प्रमुख जानकारी जैसे मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 के बारे में मिस्ड कॉल देकर सदस्य कैसे बनाना है इस बारे में बताया। केसला मंडल के 11 शक्ति केन्द्रों पर आगामी दो दिनों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न होगी। सदस्यता अभियान की मंडल में 2 सितम्बर से विशेष रूप से बड़े कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यता अभियान को जन जन तक पहुंचाकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में आभार मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया द्वारा किया गया ।कार्यशाला में प्रमुख रूप से केसला जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमें, जिला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी राम किशोर यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा पवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष गनपत उईके सहित मंडल में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्ति केन्द्र बूथ के वरिष्ठ कनिष्ठ मंडल मोर्चा के पदाधिकारी जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में नया मोड़ : कमिश्नर और कलेक्टर को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

नप गए SDM, तीन महीने की जेल और 25000 जुर्माना:आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला